समाचार

सुदामा नगर में आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज ससंघ के चातुर्मास 2026 का कलश स्थापना महोत्सव सम्पन्न : चार माह तक बहेगी धर्म, साधना और संयम की गंगा


इंदौर के सुदामा नगर दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी महाराज ससंघ के वर्ष 2026 चातुर्मास का भव्य कलश स्थापना महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण, गुरु पूजन, शास्त्र भेंट एवं कलश स्थापना की मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं। पढ़िए श्रीफल साथी कमल रावका और वैभव कसलीवाल की यह रिपोर्ट।


इंदौर। बुंदेलखंड केसरी, बेला जी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी महाराज ससंघ के वर्ष 2026 चातुर्मास का शुभारंभ इंदौर के सुदामा नगर दिगंबर जैन मंदिर में भव्य कलश स्थापना महोत्सव के साथ हुआ। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुए।

ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

चातुर्मास समिति के प्रमुख संयोजक कमल रावका एवं पुलक मंच के मीडिया प्रभारी वैभव कासलीवाल ने बताया कि आचार्य श्री के पावन सान्निध्य में आगामी चार माह तक धर्म, संयम, स्वाध्याय एवं आध्यात्मिक साधना की अविरल धारा प्रवाहित होगी। महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसका सौभाग्य राजेंद्र–मंजू झाँझरी (अगरबत्ती वाला) परिवार को प्राप्त हुआ।

गुरु पूजन एवं कलश स्थापना की मांगलिक क्रियाएं

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, गुरु पूजन एवं आचार्य श्री के मंगल प्रवचन के साथ चातुर्मास कलश स्थापना की समस्त धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं। दीप प्रज्वलन एवं पाद प्रक्षालन का सौभाग्य हुकुमचंद सांवला, कैलाश वेद, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोत्या, सुरेश सेठी, कैलाश पाटनी, सुनील जैन एवं पंकज पापड़ीवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट सुदामा नगर महिला मंडल द्वारा की गई।

नगर गौरव नितिन झाँझरी ने कराई विधियां सम्पन्न

चातुर्मास कलश स्थापना की समस्त मांगलिक धार्मिक क्रियाएं नगर गौरव नितिन झाँझरी के निर्देशन में सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति एवं धर्म आराधना का लाभ प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पार्षद एकलव्य सिंह गोंड़, जीतू राठौड़, वार्ड संयोजक अमित चोपड़ा, नवीन गोधा, हर्ष जैन, प्रिंसिपल टोंगिया, इंद्र कुमार सेठी, देवेंद्र सेठी, राहुल सेठी, जनेश झाँझरी, पिंकेश टोंगिया, अमित कासलीवाल, मनोहर झाँझरी, अर्पित वाणी जैन, अभय झाँझरी, आशीष जैन, जितेंद्र सेठ, पारस जैन सहित सुदामा नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल झाँझरी, निर्मल पाटनी, प्रकाश जैन, बालसमुद एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष रावका ने तथा आभार विपिन पाटनी ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page