समाचार

भगवानी देवी के पुण्य स्मृति दिवस पर किया विशेष पूजन : अजमेरा परिवार ने किया अभिषेक और शांतिधारा की 


श्री दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को मुनिश्री धर्म सागर जी के सानिध्य में अमावस्या महापर्व के शुभ अवसर पर देवाधिदेव 1008 श्री पारसनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक मुनि श्री भाव सागर जी के मुखारबिंद से हुआ।झूमरी तिलैया से पढ़िए, यह खबर…


झूमरी तिलैया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को मुनिश्री धर्म सागर जी के सानिध्य में अमावस्या महापर्व के शुभ अवसर पर देवाधिदेव 1008 श्री पारसनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक मुनि श्री भाव सागर जी के मुखारबिंद से हुआ। उन्होंने शांतिधारा के मंत्रों का उच्चारण किया। शांतिधारा का सौभाग्य अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। अशोक, विनोद, सुनील, मुकेश, राज कुमार अजमेरा की मातेश्वरी भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही बेंगलोर में पुत्र अशोक मंजू जैन अजमेरा ने बेगुर जैन मंदिर में प्रथम अभिषेक और शांतिधारा की।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर परअजमेरा परिवार कोडरमा के साथ समाज के सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, सुरेश जैन झांझरी, सुशील जैन छाबडा, प्रदीप जैन छाबड़ा, सुशील जैन पांड्या, मनीष जैन सेठी, वार्ड पार्षद पिंकी-नवीन जैन, संदीप जैन सेठी, पिंकी जैन सेठी, लालगोला से विजय जैन, राज कुमार जैन, विमल जैन, संतोष जैन के साथ छाबड़ा परिवार, दिल्ली से अरुण-संतोष जैन छाबडा, कोलकोत्ता से विभोर-रुचिका जैन सेठी, बैंगलोर से पुनीत निधि जैन अजमेरा, दिल्ली से सुमित नेहा, कथान्स जैन अजमेरा, गुवाहाटी से मनोज आशा जैन गंगवाल, बाराबंकी से धीरज सिंपी जैन सेठी, रांची से सुमेर माधुरी जैन अजमेरा, सुरेश कमोद जैन अजमेरा, महेंद्र कुकू जैन अजमेरा, दिलीप कीर्ति जैन अजमेरा, हजारीबाग समाज के महामंत्री संजय रश्मि जैन अजमेरा, अजित किरण जैन, सिधौली से सुरेश सरिता जैन और विशेष रूप से अर्हम और कथान्स जैन अजमेरा ने अपनी पर दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भगवानी देवी को याद किया

साथ ही कोडरमा समाज के उप मंत्री नरेंद्र झांझरी और पूर्व मंत्री ललित सेठी ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीमति अजमेरा बहुत ही धार्मिक महिला थीं। इनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता है। इनका परिवार हमेशा समाज के सभी कार्यों में अग्रणी रहता है। इनकी माँ भगवानी देवी और पिताजी चिमनलाल जैन,चाचा हीरा लाल जैन के संस्कार इनके परिवार में सदैव दिखते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page