इंदौर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामचंद्र नगर में श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन महासभा एवं युवा महासभा के तत्वावधान में “हर महीने–हर मंदिर संकल्पित” अभियान के अंतर्गत दूसरा संगीतमय भक्तामर पाठ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति और धर्माराधना का लाभ लिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर। श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन महासभा एवं युवा महासभा के तत्वावधान में “हर महीने–हर मंदिर संकल्पित” अभियान के अंतर्गत दूसरा संगीतमय भक्तामर पाठ शुक्रवार को श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामचंद्र नगर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
पुण्यार्जक परिवारों ने किया धर्मलाभ
इस अवसर पर भक्तामर पाठ के पुण्यार्जक परिवार के रूप में जुंबिश अजमेरा, अक्षय पाटनी एवं शुभम अजमेरा परिवार को धर्मलाभ प्राप्त हुआ।
समाजजनों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर छाबड़ा, महामंत्री सनत गंगवाल तथा युवा महासभा के सदस्य पुष्पेन्द्र वेद, रोमिल सोनी, विवेक काला, अमित गंगवाल (टोनी), डॉ. अभिषेक सेठी, प्रफुल्ल जैन, अभिषेक बज, सचिन सोनी, पीयूष गोधा, जितेंद्र बड़जात्या, चित्रेश टोंग्या एवं विशाल काला सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
संगीतमय पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
जिनवाणी माँ को मोनिका पाटनी, स्तुति अजमेरा, आशा सोनी एवं पूनम सोगानी ने विराजमान कराया। शैलेष काला एवं उनकी टीम ने संगीतमय भक्तामर पाठ प्रस्तुत किया, जिस पर समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं ने भावपूर्ण भक्ति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन गौरव पाटोदी एवं शैलेन्द्र सोगानी ने किया। अंत में शुभम अजमेरा ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
धर्म प्रभावना का बना माध्यम
“हर महीने–हर मंदिर संकल्पित” अभियान का उद्देश्य समाज में नियमित धर्माराधना, जिनवाणी के प्रति श्रद्धा तथा सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। संगीतमय भक्तामर पाठ ने श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।













Add Comment