समाचार

सिद्ध क्षेत्र पावागिरी जी ऊन तीन दिवसीय वार्षिक मेला 6 मार्च से: निमाड़ और मालवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे पावागिरी 


समीपवर्ती सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन में रंगपंचमी के अवसर पर वार्षिक मेला लगाया जाएगा। इसमें निमाड़ मालवा के प्रथम नए सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमय भगवान की प्रतिमा विराजित की जाएंगी। इस महोत्सव में आचार्य श्री विप्रणत सागर जी ससंघ का सानिध्य मिलेगा। यहां इस वर्ष भी पावागिरी जी सिद्ध क्षेत्र का 20 वां वार्षिक मेला लगेगा और आध्यात्मिक रंगों की होली 6, 7 और 8 मार्च को रंगपंचमी के अवसर होगी। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। समीपवर्ती सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन में रंगपंचमी के अवसर पर वार्षिक मेला लगाया जाएगा। इसमें निमाड़ मालवा के प्रथम नए सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमय भगवान की प्रतिमा विराजित की जाएंगी। इस महोत्सव में आचार्य श्री विप्रणत सागर जी ससंघ का सानिध्य मिलेगा। यहां इस वर्ष भी पावागिरी जी सिद्ध क्षेत्र का 20 वां वार्षिक मेला लगेगा और आध्यात्मिक रंगों की होली 6, 7 और 8 मार्च को रंगपंचमी के अवसर होगी। यह वार्षिक मेला निमाड़ मालवा वासियों का महत्वपूर्ण उत्सव है। इस वर्ष तीन दिवसीय मेला होगा। गत वर्ष माह अप्रैल 2025 में आचार्य श्री विराग सागर जी के पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के वरद हस्त और विशाल संघ के सानिध्य में प्रतिष्ठित और सूर्य मंत्र से मंत्रित भगवान को भव्य जिनालय में विराजित किया जाएगा। सहस्रकूट जिनालय तैयार है। आचार्य श्री विप्रणत सागर जी ने स्वीकृति प्रदान की है।

इस तरह रहेंगे यहां पर धार्मिक कार्यक्रम 

6 मार्च को प्रातः ध्वजारोहण के साथ मंडल विधान किया जाएगा और शुभ मुहूर्त में रत्नमय प्रतिमा नवीन जिनालय में विराजित होंगी। देशभर से जिन श्रावक-श्राविकाओं ने प्रतिमा विराजित करने की स्वीकृति प्रदान की है। वे सपरिवार पधारकर भगवान विराजमान करेंगे। सायंकाल भगवान की आरती और मुनि संघ की आरती होगी और धार्मिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 7 मार्च को प्रातः महावीर मंदिर में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन होगा। भगवान विराजित करने के बाद विधान आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही आचार्य श्री की धर्मदेशना होगी। 8 मार्च को प्रातः तलहटी में भगवान महावीर स्वर्ण जिनालय में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा ,नित्य नियम का पूजन, मंडल का विसर्जन और विश्व शांति के लिए हवन होगा। साथ ही आचार्य संघ की आहारचर्या होगी।

कमेटी ने सभी साधर्मियों श्रावकों से शामिल होने की अपील की 

दोपहर को आचार्य श्री के प्रवचन, सम्मान समारोह और तलहटी से भगवान शांतिनाथ, कुंथुनाथ, अरहनाथ पहाड़ी पर शोभायात्रा के रूप में ले जाकर अभिषेक और शांतिधारा की जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष हेमचंद झांझरी और महामंत्री अशोक झांझरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए मेला कमेटी, प्रबंधन कमेटी और ट्रस्ट कमेटी ने तैयारियां कर ली हैं। कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्मचंद्र शास्त्री, अष्टापद दिल्ली, अक्षय भैया और इंदौर नगर पुरोहित पंडित नितिन झांझरी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कमेटी ने सभी साधर्मियों श्रावकों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह जानकारी प्रचार मंत्री आशीष जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page