मुनिश्री प्रमाणसागर जी को बकस्वाहा में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम और समवशरण परिक्षेत्र की परिक्रमा के शुभारंभ में पधारने के लिए पत्रिका भेंट की गई और उनका आशीर्वाद लिया। मुनि श्री को कार्यक्रम की जानकारी दी। पढ़िए भोपाल से रत्नेश जैन की यह खबर…
भोपाल। यहां के लालघाटी जैन मंदिर में विराजित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ को सोमवार सुबह श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि, बकस्वाहा (छतरपुर) में होने वाले त्रि-दिवसीय कार्यक्रम तथा नैनागिरि पारस समवशरण परिक्षेत्र की परिक्रमा के शुभारंभ संबंधित आमंत्रण पत्रिका को ट्रस्ट कमेटी नैनागिरि के अध्यक्ष आईएएस सुरेश जैन ने भेंटकर श्रीफल अर्पित किया और आशीर्वाद लिया।
8 फरवरी से होगा आयोजन
ट्रस्ट कमेटी नैनागिरि के मंत्री राजेश जैन रागी ने बताया कि जैन तीर्थ नैनागिरि में 8 से 10 फरवरी तक त्रि-दिवसीय महोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।
बकस्वाहा में यह कार्यक्रम होंगे
जिसमें समवशरण मंदिर का 38वां प्रतिष्ठा समारोह, महामस्तकाभिषेक, नैनागिरि श्रवण दीक्षा अमृत महोत्सव, सम्मान समारोह के साथ ही नैनागिरि पारस समवशरण परिक्षेत्र में स्थित 108 जैन मंदिरों और तीर्थों की वंदना तथा समवशरण परिक्षेत्र की परिक्रमा का शुभारंभ होगा। नैनागिरि जैन तीर्थ की जानकारी देते हुए नैनागिरि पधारने के लिए श्रीफल भेंटकर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।













Add Comment