समाचार

कचौड़ा बाजार जैन मंदिर में सानंद हुआ श्री सरस्वती विधान : प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा कर अर्घ्य किए अर्पित


वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को नव महिला मंडल ने श्री सरस्वती विधान किया। भगवान का अभिषेक और शांतिधारा के बाद अर्घ्य अर्पित किए गए। जैन पाठशाला के बच्चों ने आर्यिका विश्रेय माताजी के मंगल सानिध्य में नियम लेकर कर्मों की निर्जरा भी की। बेलनगंज जैन समाज ने बच्चों को सम्मानित किया। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। सोमवार को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बेलनगंज नव महिला मंडल ने जैन संस्कार पाठशाला के बच्चों के साथ आर्यिका विश्रेयश्री माताजी के मंगल सानिध्य में बुद्धि वृद्धि प्रदायी श्री सरस्वती विधान का आयोजन किया। यह आयोजन यहां के कचौड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर में किया गया। इसमें सर्वप्रथम भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। इसके बाद उपस्थित इंद्र-इंद्राणियों ने गुरु मां के मुखारविंद से उच्चारित्र मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माडले पर अर्घ्य अर्पित कर सरस्वती विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।

जैन पाठशाला के बच्चों ने लिए नियम

विधान में मौजूद जैन संस्कार पाठशाला के बच्चों ने आर्यिका विश्रेयश्री माताजी के मंगल सानिध्य में अनेक नियम लेकर अपने कर्माें की निर्जरा भी की और बेलनगंज जैन समाज ने सभी बच्चों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर समग्र बेलनगंज जैन समाज के लोग एवं बेलनगंज नव महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page