समाचार

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न : नवीन अध्यक्ष, राजीव सचिव, मुकेश कोषाध्यक्ष नियुक्त


भिंड में आयोजित श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न नियुक्तियां हुई। समारोह में शपथ अधिकारी दिनेश चंद जैन ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके उत्तरदायित्वों की याद दिलाई। महासभा के परम संरक्षक धर्मेंद्र जैन ने महासभा की 20 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। पढ़िए सोनल जैन की विस्तृत रिपोर्ट…


भिंड में शुक्रवार, 25 जुलाई को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन सायं 7:30 बजे श्री वर्धमान चैत्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महासभा के परम संरक्षकों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें दीप प्रज्वलन का सौभाग्य वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद जैन को प्राप्त हुआ। मंगलाचरण कु. प्रतीक्षा जैन और कु. हर्षित जैन ने प्रस्तुत किया। महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में नवीन जैन को अध्यक्ष, आनंद जैन को कार्यकारी अध्यक्ष, राजीव जैन को जिला सचिव एवं मुकेश जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही नगर टीम में सौरभ जैन अध्यक्ष और राहुल जैन महामंत्री बनाए गए। सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ शपथ अधिकारी दिनेश चंद जैन एडवोकेट द्वारा दिलाई गई। शपथ के पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने सभी सदस्यों से अपने कर्तव्यों को संजीदगी से निभाने का आग्रह किया और कहा कि संगठन की गरिमा को बनाए रखना हम सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है।

*एकता एवं समरसता का दिया संदेश*

महासभा के परम संरक्षक धर्मेंद्र जैन पत्तल ने अपने वक्तव्य में कहा कि महासभा का इतिहास अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। विगत 20 वर्षों में संगठन ने जैन समाज को उपजातीय भेदभाव से मुक्त करते हुए एकता एवं समरसता का संदेश दिया है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और सभी को अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

*सोनल जैन को किया सम्मानित*

इस अवसर पर महिला महासभा द्वारा पूर्व अध्यक्ष मंजू जैन का सम्मान किया गया। साथ ही जैन समाज प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सोनल जैन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपचंद जैन द्वारा किया गया, जिसमें भिंड सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page