आगरा स्थित कलाकुंज श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का समापन 10 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ और सम्मान समारोह के साथ हुआ। सोलह परिवारों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति की कामना की। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा। वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में सोलह दिवसीय शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 10 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर सोलह परिवारों ने पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और विश्व शांति की कामना की। समापन अवसर पर मंदिर कमेटी ने वर्धमान युवा मंडल की नवीन कार्यकारिणी सदस्यों और पंडित अंकित जैन शास्त्री का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया।
युवा मंडल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
विधान के उपरांत वर्धमान युवा मंडल द्वारा सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की विशेष व्यवस्था की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में वर्धमान युवा मंडल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रविंद्र जैन, अजय जैन, मुकेश जैन भगत, ऋषभ जैन, राजीव जैन, आदित्य जैन भगत, संयम जैन भगत, दिव्यांशु जैन सीए, कपिल जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, युवराज जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, रतिभा जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन समेत समस्त कलाकुंज जैन समाज एवं वर्धमान युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment