समाचार

इंसानियत जानवर आश्रम में किए सेवा कार्य: घायल जानवरों के लिए दी दवाएं और सामग्री 


नगर में संचालित इंसानियत एक ऐसी संस्था है। जहां घायल हुए कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि जानवरों की देखभाल इंसानियत ग्रुप के लोग करते हैं। शुक्रवार जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा इंसानियत आश्रम में पहुंची। वहां घायल जानवरों के लिए दवाई, खाने की सामग्री ब्रेड, टोस्ट, बिस्कुट, रोटी, 10 किलो आटा देकर सेवा कार्य किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। नगर में संचालित इंसानियत एक ऐसी संस्था है। जहां घायल हुए कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि जानवरों की देखभाल इंसानियत ग्रुप के लोग करते हैं। शुक्रवार जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा इंसानियत आश्रम में पहुंची। वहां घायल जानवरों के लिए दवाई, खाने की सामग्री ब्रेड, टोस्ट, बिस्कुट, रोटी, 10 किलो आटा देकर सेवा कार्य किया। घायल जानवरों को देखते हुए क्षेत्रीय धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन ने बताया कि कुत्ते भी हमारी तरह जीते जागते प्राणी हैं। उन्हें भी प्यार देखभाल और सम्मान की जरूरत होती है। अगर हम थोड़ा सा समय समय पर और इन बेजुबान जानवरों पर ध्यान दें तो उनके जीवन को बेहतरीन बना सकते हैं। छोटी-छोटी कोशिश हैं। जैसी खाना देना या इलाज करवाना उनके लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। मीडिया प्रभारी सोनल जैन ने बताया कि जैन मिलन अंजना सेवा कार्यों में हमेशा अपना योगदान करती रहती है। सेवा कार्य में धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन तीर्थ बचाओ समिति सदस्य वीरांगना मीरा जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, सुमन जैन, कविता जैन, माया जैन, नीलम जैन, सोनल जैन पत्रकार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page