सृजन पंख ग्रीष्म शिविर 2026 के तहत श्री सन्मति दिगंबर जैन पाठशाला, फलहोड़ी बड़ागांव के समस्त भैया-बहनों को एक दिवसीय ऐतिहासिक एवं धार्मिक भ्रमण कराया गया। बड़ागांव धासन से पढ़िए, यह खबर…
बड़ागांव धासन। सृजन पंख ग्रीष्म शिविर 2026 के तहत श्री सन्मति दिगंबर जैन पाठशाला, फलहोड़ी बड़ागांव के समस्त भैया-बहनों को एक दिवसीय ऐतिहासिक एवं धार्मिक भ्रमण कराया गया। यह आयोजन शिविर संयोजक एवं पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुनीलकुमार जैन शास्त्री, बड़ागांव के नेतृत्व में हुआ। प्रातः 5 बजे प्रारंभ हुई यह यात्रा रात्रि 11 बजे संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पावन तीर्थ क्षेत्र एवं ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन एवं अवलोकन किया। मुकेश जैन लार ने बताया कि यात्रा के क्रम में गोलाकोट में भगवान आदिनाथ स्वामी के दर्शन कर वहां की भव्य स्थापत्य एवं शिल्प कला को देखकर सभी अभिभूत हुए। खनियाधाना स्थित नंदीश्वर द्वीप मंदिर के दर्शन किए। पचरई में लगभग 1000 वर्ष प्राचीन जिन मंदिरों एवं उनकी अद्वितीय स्थापत्य कला का अवलोकन किया गया। इसके बाद थूबोन जी में खड्गासन भगवान आदिनाथ स्वामी के पुनः दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहां बच्चों द्वारा भक्ति भाव से स्तुति प्रस्तुत की गई।
मुनि श्री अभय सागर जी महाराज का मिला मंगल आशीर्वाद
चंदेरी (खंदारगिरी) में दीवालों पर स्थापित जिनबिम्बों के दर्शन कर उनके ऐतिहासिक महत्व से अवगत हुए। चंदेरीस्थित चौबीसी मंदिर में विद्यार्थियों को मुनि श्री अभय सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद राजघाट बांध का अवलोकन किया गया। यात्रा के अंतिम चरण में अभिनंदनोदय तीर्थ पर विराजमान भगवान अभिनंदन स्वामी के दर्शन कर गुफा के अद्भुत दृश्य का अनुभव प्राप्त किया। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रही।













Add Comment