नगर के दिगंबर जैन आम समाज संगठन की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा सहायता योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नगर के दिगंबर जैन आम समाज संगठन की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा सहायता योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार वीणा सेठी और योजना संयोजक चिराग जैन ने बताया कि योजना से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार से हैं। 17 मई रविवार को दोपहर 1बजे फार्म का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री चंदाप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर, एरोड्रम रोड पर किया जा रहा है। आवेदन फॉर्म केवल रविवार को ही बांटे जाएंगे और उसी दिन ही भरकर जमा करने होंगे। रविवार के बाद न तो फॉर्म मिलेंगे और न ही स्वीकार किए जाएंगे। यह योजना केवल इंदौर के जैन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज (छायाप्रति/फोटोकॉपी), पासपोर्ट साइज फोटो (एक), गत वर्ष या अंतिम परीक्षा की अंकसूची, स्कूल या कॉलेज की फीस का विवरण, आधार कार्ड, आर्थिक स्थिति (आय) की सही जानकारी देने वाले दस्तावेज देना अनिवार्य है। इस अभियान में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया जाएगा। दिगंबर जैन आम समाज संगठन और श्रुति फाउंडेशन ने समाजजनों से कार्यक्रम में पधारकर इसका लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।













Add Comment