नगर के विद्वान नवनीत जैन ‘शास्त्री’ को ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए चम्बल संभाग का शिविर प्रभारी पुनः मनोनीत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) द्वारा प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में ग्रीष्मकालीन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। नगर के विद्वान नवनीत जैन ‘शास्त्री’ को ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए चम्बल संभाग का शिविर प्रभारी पुनः मनोनीत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) द्वारा प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में ग्रीष्मकालीन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में धार्मिक संस्कारों का विकास करना होता है।
मुनि सुधासागर महाराज के सान्निध्य में हुई नियुक्ति
शिविरों की रूपरेखा तय करने हेतु ललितपुर में आयोजित बैठक में जगतपूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में देशभर के शिविर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर भारतवर्षीय शिविर प्रभारी उत्तमचंद पाटनी अपनी टीम एवं अन्य प्रभारियों के साथ उपस्थित रहे। मुनि श्री ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बच्चों के भीतर संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए सभी जैन मंदिरों में ऐसे शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने “मां जिनवाणी” के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल दिया।
चम्बल संभाग में सक्रिय भूमिका
सांगानेर संस्थान द्वारा पुनः चम्बल संभाग का प्रभारी विद्वत नवनीत जैन ‘शास्त्री’ को नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वे पिछले कई वर्षों से चम्बल संभाग में वृहद स्तर पर धार्मिक शिविरों का सफल संचालन कर धर्म प्रभावना कर रहे हैं।
मई-जून में होंगे शिविर आयोजित
नवनीत जैन ‘शास्त्री’ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी पूज्य गुरुदेव मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से चम्बल संभाग के विभिन्न जिनालयों में मई से जून माह के दौरान धार्मिक संस्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। समाज के गणमान्य श्रेष्ठजनों ने शिविरों के सफल आयोजन एवं धर्म प्रभावना के लिए शिविर प्रभारी नवनीत जैन ‘शास्त्री’ को मंगल शुभकामनाएं प्रदान कीं। ये शिविर सकल दिगंबर जैन समाज, विभिन्न संस्थाओं एवं दानवीरों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं।













Add Comment