समाचार

राज्यस्तरीय तीर्थ संरक्षण समिति में संतोष जैन पेंढारी मानद सदस्य मनोनीतः प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण, संवर्धन कार्यों मेें मिलेगा मार्गदर्शन 


भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री को जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक महामंडल के राज्यस्तरीय तीर्थ संरक्षण तज्ञ मार्गदर्शक समिति के मानद सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। महामंडल के अध्यक्ष ने यह घोषणा की हैं। महाराष्ट्र के जैन धर्मियों के प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों का संरक्षण और कार्यों को मार्गदर्शन करना हैं। पढ़िए नागपुर की यह पूरी खबर…


नागपुर। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन पेंढारी, नागपुर को जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक महामंडल के राज्यस्तरीय तीर्थ संरक्षण तज्ञ मार्गदर्शक समिति के मानद सदस्य पद पर नियुक्ति महामंडल के अध्यक्ष ललित गांधी ने की हैं। महाराष्ट्र के जैन धर्मियों के प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों का संरक्षण और संवर्धन विषयक कार्यों को मार्गदर्शन करना हैं।

मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी 

संतोष जैन पेंढारी मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। देशभर की अनेक सामाजिक, धार्मिक, संस्थाओं से जुड़े हैं। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जयपुर एवं सम्पूर्ण जैन समाज की अनेक शीर्ष संस्थाओं ने संतोष जैन पेंढारी का अभिनंदन एवं स्वागत किया है साथ ही हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संतोष जैन पेंढारी ने अपनी नियुक्ति के लिए महामंडल के अध्यक्ष ललित गांधी का आभार व्यक्त किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page