समाचार

राष्ट्रीय स्तर पर सनावद, खरगोन के समय संदेश कुमार जैन ने जीता कांस्य पदक : युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा


सनावद–खरगोन जिले के सनावद के युवा पावरलिफ्टर समय कुमार जैन ने हाल ही में पुणे में आयोजित यूपीआई नेशनल्स और डब्ल्यूआरपीएफ एशियन क्वालिफायर्स में शानदार प्रदर्शन कर जूनियर 83 किलोग्राम श्रेणी में डेडलिफ्ट में कांस्य पदक हासिल किया। पढ़िए सन्मति जैन काका की एक रिपोर्ट…


सनावद–खरगोन जिले के सनावद के युवा पावरलिफ्टर समय कुमार जैन ने हाल ही में पुणे में आयोजित यूपीआई नेशनल्स और डब्ल्यूआरपीएफ एशियन क्वालिफायर्स में शानदार प्रदर्शन कर जूनियर 83 किलोग्राम श्रेणी में डेडलिफ्ट में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ समय डब्ल्यूआरपीएफ एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की ओर बढ़ रहे हैं, जो फरवरी 2025 में सूरत, गुजरात में आयोजित होने वाली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का यह मौका समय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सनावद के इस होनहार खिलाड़ी की यह सफलता न केवल उनके खेल करियर में एक बड़ा मुकाम है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page