समाचार

पारस टीवी पर 21 जून को आस्था का अतिशय का वर्ल्ड प्रीमियर: गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी करेंगी चतुर्मास की घोषणा


आध्यात्म, भक्ति और समर्पण के अद्भुत संगम का साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए। इस रविवार, 21 जून को दोपहर 2 बजे से पारस टीवी चैनल पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का प्रसारण होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आध्यात्म, भक्ति और समर्पण के अद्भुत संगम का साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए। इस रविवार, 21 जून को दोपहर 2 बजे से पारस टीवी चैनल पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का प्रसारण होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर ‘भारत गौरव’, तीर्थ संवर्धिका, स्वस्तिधाम प्रणेत्री और गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में पूज्य माताजी द्वारा आगामी चतुर्मास की भव्य घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आस्था का अतिशय’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर भी किया जाएगा।

फिल्म में भक्ति की धुन मनमोहक 

साधना मादावत जैन और इलैशा मादावत जैन द्वारा प्रस्तुत तथा रंगशाला प्रोडक्शन (इंदौर/मुंबई) के बैनर तले निर्मित इस शानदार फिल्म का निर्देशन मुकेश दुबे ने किया है। निर्माताओं के अनुसार, इस फिल्म में भक्ति की धुन इतनी मनमोहक है कि दर्शक खुद को ईश्वर की आराधना से रोक नहीं पाएंगे और यह उनके लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। इस संपूर्ण आयोजन का समन्वय स्वस्तिधाम तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे रविवार दोपहर 2 बजे पारस चैनल पर सपरिवार इस कार्यक्रम को अवश्य देखें और धर्म लाभ लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page