
फिरोजाबाद में जैन समाज के बच्चे बुजुर्ग और युवा सभी लोग श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के बाहर तख़्त डाल कर बैठ गए । अनशन कर रहे विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री रजत जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ये न समझें कि हम अहिंसक हैं तो शांत बैठे रहेंगे ।
हमारे पास अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आंदोलन करने के और भी अनेकों तरीके हैं लेकिन ज़ब तक हमें हमारा शिखर जी वापस नहीं मिल जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे ।
श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल के अध्यक्ष सुविधि जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार अपना हाथ जगन्नाथ समझती है । उसने हमारे तीर्थं स्थल को बगैर हमारे पूछे कैसे पर्यटन स्थल घोषित कर दिया । उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखर हमारा है और हमारा ही रहेगा ।
सांकेतिक अनशन पर बैठे गणमान्य लोग
अनशन पर बैठने वालों में डॉ वी,के जैन, सुभाष चंद जैन,देवेंद्र कुमार जैन, जय प्रकाश जैन, पदम चंद जैन, राजेंद्र कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, रजत जैन, प्रभात जैन, राजेश जैन, अमित जैन, संजय जैन, अभिनय जैन, सुधीर बाबू जैन, संभव जैन, मयंक जैन,सम्यक जैन,गौरव जैन, सुविधि जैन, सोनू जैन, सनी जैन, शिखर जैन, अभिषेक जैन,आदर्श जैन, उत्कर्ष जैन,आराध्य जैन,अमन जैन, अरुण कुमार जैन,श्रीकृष्ण जैन,सुरेश चंद जैन,महेश चंद जैन प्रशांत जैन प्रशांत जैन अशोक जैन विकास जैन सागर जैन,आदि लोगों की उपस्थिति रही ।












