समाचार

संतों की सुरक्षा के लिए इंदौर में निकलेगी मौन रैली, जैन समाज करेगा जनआंदोलन का आगाज़: 25 मई को राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगी रैली, संत सुरक्षा कानून और ठोस व्यवस्था की उठेगी मांग


इंदौर में जैन समाज 25 मई को संतों और आर्यिकाओं की सुरक्षा को लेकर मौन रैली और ज्ञापन अभियान आयोजित करेगा। समाज ने केंद्र और राज्य सरकार से संत सुरक्षा के लिए विशेष कानून और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।


इंदौर। देशभर में साधु-संतों और आर्यिकाओं की सुरक्षा को लेकर अब जैन समाज खुलकर सामने आ रहा है। “दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर” के तत्वावधान में 25 मई, सोमवार को सुबह 8 बजे राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक मौन रैली एवं ज्ञापन अभियान निकाला जाएगा।

बड़ी संख्या में शामिल होंगे समाजजन

इस अभियान को इंदौर में विराजमान मुनिश्री विमल सागरजी महाराज संघ, मुनिश्री आदित्य सागरजी महाराज संघ एवं मुनिश्री पुष्यसागरजी महाराज संघ का आशीर्वाद प्राप्त है। समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर संत सुरक्षा की आवाज बुलंद करेंगे।

संत सुरक्षा के लिए रखी गईं प्रमुख मांगें

समाज की ओर से प्रशासन और सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी जाएंगी। इनमें साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू करना, विहार मार्गों पर पुलिस समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाना, संतों से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई करना और सीसीटीवी व डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने जैसी मांगें शामिल हैं।

इसके अलावा हर शहर और गांव में संत सुरक्षा के लिए स्वयंसेवक दल बनाने की मांग भी उठाई जाएगी ताकि विहार के दौरान साधु-संतों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रैली के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी भेजा जाएगा।

समाजजनों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

समाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, महामंत्री हर्ष जैन,कोषाध्यक्ष मनोज पाटोदी सहित पूरी कार्यकारिणी ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि संतों की सुरक्षा केवल समाज नहीं बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page