समाचार

हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस : मानव सेवा के साथ मनाई 26 जनवरी 


श्री सम्मेदशिखरजी में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के निहारिका परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । सौरभ सेन भट्टारक जी के सानिध्य में हुए आयोजन में बच्चों को कम्बल बांटे गए । पढ़िए राज कुमार अजमेरा की रिपोर्ट ।


सम्मेदशिखर । श्री सम्मेदशिखरजी में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट ने गणतंत्र दिवस को सौरभ सेन भट्टारक जी के सानिध्य में महामंत्री जैन राज कुमार अजमेरा के निर्देशन में बड़े ही धुम-धाम और मानव सेवा के साथ मनाया । ट्रस्ट परिसर को तिरंगे के रंगो के गुब्बारों और झंडिया से सजाया गया था। यहां बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे । इस अवसर पर भट्टारक जी ने झंडे को फहराया, तिरंगे को फहरते देख पूरा परिसर जन-गण-मन से गुंजने लगा, राष्ट्रगान के समापन होते ही देश के स्वाभिमान में जयघोष से नारे भी लगने लगे इसी बीच प्रबंधक संजीव जैन ने भट्टारक जी को संबोधन का आग्रह किया, भट्टारक जी ने जैनधर्म के मंत्रोचारण के साथ अपनी वाणी को प्रारम्भ करते हुए कहा आज देश का सबसे बड़ा पर्व है मैं यहां उपस्थित सभी बच्चों और प्रबुद्ध लोगों को इस मंच के माध्यम् से यही कहना चाहता हूँ की हम सभी को आपस में एक रहना चाहिए, हमारे बीच जातिवाद न रहे, हम सबको मानवधर्म पर चलना है, इस के बाद सभी बच्चों को भट्टारक जी ने खूब आशीर्वाद दिया। इसके बाद ग्रामीण विद्यालय से आए 250 से अधिक बच्चों को कम्बल बांटे गए और सभी आगंतुकों को ट्रस्ट की ओर से प्रसाद भेंट किया गया ।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर मधुबन ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानाध्यापक पूरन मांझी, शिक्षक विनय कुमार, कुंदकुंद कहान ट्रस्ट के प्रबंधक प्रकाश भाई, उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन के प्रबंधक सुजीत सिन्हा , मधुबन स्वच्छता समिति से भरत साहू, जैन समाज के अध्यक्ष सतेंद्र जैन, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, उपमुखिया झारीलाल महतो,लयका तुरी,अमर कुमार, श्विदा भूषण, प्रवीण जैन, भोला राम, ट्रस्ट से गंगाधर महतो, ए. सइदी, अशोक दास, अपुन जैन, भोला तिवारी, नवल किशोर राम, सहित आसपास के कई प्रबुद्ध लोग, बच्चे व ग्रामीण आदि भी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page