अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज एवं संघस्थ क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में अंजनी नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होने वाले सिद्धचक्र विधान के पात्रों का चयन करने के लिए मुनि श्री के सानिध्य में 5 नवंबर को धार्मिक सभा का आयोजन सुबह 9 बजे अंजनी नगर में किया जाएगा। पढ़िए ये रिपोर्ट….

इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज एवं संघस्थ क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में अंजनी नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सिद्धचक्र विधान का आयोजन आगामी 20 नवंबर से 27 नवंबर तक होगा। विधान के पात्रों का चयन करने के लिए मुनि श्री के सानिध्य में 5 नवंबर को धार्मिक सभा का आयोजन सुबह 9 बजे अंजनी नगर में किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी, उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी, चन्द्र कुमार गोधा, प्रचार मंत्री नितिन पाटोदी एवं शैलेन्द्र जैन ने मुनि श्री को श्रीफल चढ़ाया। मुनि श्री ने सभा और विधान में सानिध्य की आज्ञा प्रदान की है।













Add Comment