समाचार

किए जा रहे हैं कई धार्मिक और सामाजिक कार्य : ग्लोबल महासभा द्वारा भेंट किए गए उपकरण

ग्लोबल महासभा ने श्रमण उपकरण भेंट करने का संकल्प लिया है। इसके तहत देश के विभिन्न स्थानों पर विराजमान संतों-आर्यिका माता को पिच्छी परिवर्तन के लिए अनेक पिच्छी भेंट की जा रही है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


इंदौर। ग्लोबल महासभा ने श्रमण उपकरण भेंट करने का संकल्प लिया है। इसके तहत देश के विभिन्न स्थानों पर विराजमान संतों-आर्यिका माता को पिच्छी परिवर्तन के लिए अनेक पिच्छी भेंट की जा रही है। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के तत्वावधान में अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्य निरंतर चल रहे हैं, जिसमें विशेष कार्य श्रमण उपकरण भेंट का भी हो रहा है। व्हील चेयर, चटाइयां, माताजी के लिए वस्त्र, पिच्छी और कमंडल प्रदान किये जाते हैं। देश में कहीं भी साधु महाराज, माताजी विराजमान हैं, जिनकी श्रमण उपकरणों की व्यवस्था बन नहीं पा रही, वहां ग्लोबल महासभा के माध्यम से यह व्यवस्था की जा रही है। हाल ही में कई साधुओं के पिच्छी परिवर्तन होने वाले हैं। ग्लोबल महासभा के वुमन फोरम की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अर्चना जैन दिल्ली ने शिखरजी में विराजमान मुनि श्री प्रज्ञेय सागर जी मुनिराज, मुनि श्री प्रभा सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रमेय सागर जी महाराज जी, चिरोडी रोड लोनी में विराजमान ऐलक विजय भूषण महाराज जी और नयावांस हाथरस में विराजमान विश्वविजय सागर जी महाराज को ग्लोबल महासभा द्वारा पिच्छी भेंट करने का विशेष कार्य किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
2
+1
2
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page