आलेख समाचार

आज से बदली गुरु की चाल, मीन राशि में मार्गी होने से व्यापार और करियर में होगी वृद्धि

देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर की सुबह 4:35 बजे से मीन राशि में मार्गी हो गए हैं।

ऐसा होने से हंस पंच महापुरुष योग बन रहा है। यह योग धन लाभ दिलाएगा, व्यापार में उन्नति करवाएगा, इसके साथ ही करियर में भी वृद्धि होगी। जैन संत अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज ने बताया कि गुरु का धन, ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य आदि प्रभाव पड़ता है। इसलिए इसके मार्गी होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है।

इनके लिए उन्नतिकारक

वृषभ – करियर या नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों का विवाह होने के आसार हैं। नया काम शुरू करने में लाभ होगा।

कर्क – बिजनेस में निवेश करें, अच्छे परिणाम मिलंगे।

कन्या – नौकरी और सामाजिक जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – पिछली मेहनत अब काम आएगी।

इन्हें परेशान करेगा गुरु

मेष – काम में व्यस्त रहेंगे और यात्राएं करेंगे।

मिथुन – अगर आप किसी के साथ मिल कर व्यापार करते हैं तो पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में दरार आएगी।

सिंह – नौकरी में काम की अधिकता होगा।

तुला – आर्थिक रूप से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

धनु – काम का दबाव रहेगा, अपने उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल खराब होगा।

मकर – जीवन के आर्थिक क्षेत्र में परेशान रहेंगे।

मीन – कार्यस्थल पर परेशानी होगी। नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page