दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता जैन ने भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के प्रतापगढ़ राजस्थान जिले के जिला अध्यक्ष पद पर मुकेश जैन एवं महामंत्री पद पर नितेश सेठ को नियुक्त किया गया है। प्रतापगढ़ से पढ़िए, यह खबर…
प्रतापगढ़। दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता जैन ने भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के प्रतापगढ़ राजस्थान जिले के जिला अध्यक्ष पद पर मुकेश जैन एवं महामंत्री पद पर नितेश सेठ को नियुक्त किया गया है। प्रदेश के प्रतिनिधि अंकित जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता द्वारा नियुक्ति करते हुए दोनों पदाधिकारी को जिम्मेदारी दिए कि वह प्रतापगढ़ में जिले की एक विशाल कार्यकारिणी का गठन करें साथ-साथ ही महिला शाखा का गठन करते हुए एक महिला अध्यक्ष को भी नियुक्ति प्रदान करें एवं महिला शाखा के पदाधिकारी की भी नियुक्ति की जाए

गांव-गांव में जागृति प्रदान की जाए
दोनों पदाधिकारी को एवं अन्य जैन समाज के प्रतिनिधियों को आग्रह किया गया है कि जैन जागृति जनगणना अभियान को गति प्रदान करें एवं दिगंबर जैन संतों के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में जैन समाज की एकता के लिए नए-नए कार्यक्रम एवं जो भी आयोजन किए जाएं उसको मजबूती से स्थानीय लेवल पर गांव-गांव में जागृति प्रदान की जाए। मेहता ने निदेश दिए कि जैन स्कूलों एवं जैन पाठशाला में भी छात्रों युवाओं से संपर्क कर जैन समाज की मुख्य धारा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
आचार्य प्रज्ञ सागर जी का मिलेगा सानिध्य
दिगंबर जैन महासभा के सानिध्य में अप्रैल में युवा प्रतिभाओं का आचार्य प्रज्ञ सागर जी महाराज जी के सानिध्य में सम्मान समारोह भी किया जा रहा है। जिसमें जैन समाज के युवा सिलेब्रटियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।













Add Comment