समाचार

भगवान महावीर के जयघोष के साथ निकली प्रभात फेरी श्रद्धालुओं का भावभीना स्वागत 


जैन दर्शन के 24वें व अंतिम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री महावीर भगवान के 2622वें जन्म कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली की धर्मनगरी रानी बाग में मंगलवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। पढ़िए समीर जैन की रिपोर्ट…


दिल्ली। जैन दर्शन के 24वें व अंतिम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री महावीर भगवान के 2622वें जन्म कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली की धर्मनगरी रानी बाग में मंगलवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। जैन ध्वज, बैनर, भजन-संगीत व श्रद्धालुओं के साथ प्रभात फेरी श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग से प्रारंभ हुई तथा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः जैन मन्दिर पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रभात फेरी में भारी संख्या में सम्मिलित श्रद्धालुओं का जगह-जगह भावभीना स्वागत किया गया। भगवान महावीर के दिव्य जयघोष तथा अमर संदेशों को जन-जन तक प्रसारित करते हुए भक्तगण चल रहे थे। कई वर्षों के बाद रानी बाग में यह आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सौभाग्यशाली महानुभावों द्वारा महावीर स्वामी का स्वर्ण कलश द्वारा मस्तकाभिषेक किया गया तत्पश्चात मांगलिक शान्तिधारा व सामूहिक पूजन संपन्न हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page