समाचार

समवशरण जैन मंदिर साउथ तुकोगंज से निकलेगी प्रभात फेरी: सामाजिक संसद के तत्वावधान में आदिनाथ जन्म कल्याणक पर होंगे कार्यक्रम


दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से महावीर जन्म कल्याणक तक मुनि श्री आदित्य सागर जी के सानिध्य में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत समवशरण जैन मंदिर साउथ तुकोगंज से होगी। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से महावीर जन्म कल्याणक तक 20 दिन प्रतिदिन विभिन्न मंदिरों से मुनि श्री आदित्य सागर जी के सानिध्य में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि 23 मार्च को इसकी शुरुआत समवशरण जैन मंदिर साउथ तुकोगंज से सुबह 6.30 बजे गाजेबाजे के साथ होगी। प्रभात फेरी समवशरण मंदिर से निकलकर एमजी रोड, उदासीन आश्रम होते हुए पुनः समवशरण मंदिर आएगी। यहां ध्वजारोहण के बाद श्रीजी के कलश होंगे। सतीश जैन ने बताया कि गुरुवार 10 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे कांच मंदिर, इतवारिया बाजार, इंदौर से महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

इस वर्ष भी शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर को विराजित किया जाएगा। इसमें शताधिक साधुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। यात्रा में श्वेत वस्त्रों में पुरुष और केसरिया परिधान में महिलाएं शामिल होंगी। पुष्पा कासलीवाल, एमके जैन, अमित कासलीवाल के साथ ही इंदौर और शिखर सोशल ग्रुप के सभी पदाधिकारियों ने 20 दिवसीय प्रभातफेरी में समाजजनों से शामिल होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page