समाचार

जैन समाज के लोगों से अपील : डोंगरगढ़ जाने का कार्यक्रम स्थगित करें 


इंदौर के जैन समाज ने अपील करते हुए कहा है कि हम में से कोई भी नहीं चाहेगा कि हमारे गुरुवर को हमारे कारण किंचित भी तकलीफ हो, यही कारण है कि सभी मुनि संघ एवं मुनिराजों को भी कहा गया है कि वे डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान ना करें। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


इंदौर। जिनशासन को स्वर्णिम युग प्रदान करने वाले सर्व पूज्य महामहिम आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए भारत वर्षीय जैन समाज चिंतित है। आचार्य भगवंत अभी चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने से वहां असुविधाएं उत्पन्न हो रही हैं। आचार्य भगवंत को भी प्रतिकूलता उत्पन्न हो रही है। इंदौर के जैन समाज ने अपील करते हुए कहा है कि हम में से कोई भी नहीं चाहेगा कि हमारे गुरुवर को हमारे कारण किंचित भी तकलीफ हो, यही कारण है कि सभी मुनि संघ एवं मुनिराजों को भी कहा गया है कि वे डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान ना करें क्योंकि समस्त मुनिराजों, आर्यिकाओं आदि के पहुंचने से भक्तों की भीड़ अत्यधिक हो जाएगी। अगले निर्देश तक हम संयम रखें और पूज्य गुरुदेव के स्वास्थ्य लाभ हेतु नियमित णमोकार मंत्र का जाप- अनुष्ठान आदि करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page