समाचार

आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन करने इंग्लैंड से मुंबई आए पीटर बटलर: एक विदेशी भक्त की अनूठी भक्ति आई सामने


आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन करने इंग्लैंड के पीटर बटलर मुंबई में पधारे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पीटर बटलर ने आचार्यश्री विशुद्धसागर के शिष्य मुनि श्री सिद्ध सागर जी को णमोकार मंत्र सुनाया। सिरसाड मुंबई में 28 फरवरी से 5 मार्च तक पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है। में 2 मार्च को दोपहर 1 बजे से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा प्रारंभ होगी। पढ़िए मुंबई से अभिषेक पाटील की खबर….


मुंबई (महाराष्ट्र)। आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सिद्ध सागर महाराज जी ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन करने इंग्लैंड के पीटर बटलर मुंबई में पधारे हैं। मुंबई के जैन मंदिरांे में णमोकार मंत्र गूंजा। इंग्लैंड के पीटर बटलर ने आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज जी आशीर्वाद लिया। इंग्लैंड के पीटर बटलर ने आचार्यश्री विशुद्धसागर के शिष्य मुनि श्री सिद्ध सागर जी को णमोकार मंत्र सुनाया। पंढरपुर पंचकल्याणक पूर्ण कर आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज सहित 25 मुनिराज का आगमन मुंबई हुआ है। मुंबई के अनेक स्थानों पर आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ का मंगल विहार हुआ। आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में सिरसाड मुंबई में 28 फरवरी से 5 मार्च तक पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है। शुक्रवार सुबह आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश पंचकल्याणक महोत्सव स्थली सिरसाड़ मुंबई में हुआ। मुनिश्री सिद्धसागर जी ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के आगमन से मुंबई में बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के मुनि और गुरु भक्तों की मौजूदगी नजर आई।

2 मार्च को मुनि दीक्षा होगी

सरसाड़ मुंबई में 2 मार्च को दोपहर 1 बजे से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा प्रारंभ होगी। इसमें दीक्षार्थी अंकुर भैया जी नागौर (राजस्थान), मयंक भैया जी गोंदिया (महाराष्ट्र), गणेशी लाल जी गुनौर (मध्य प्रदेश), यशवंत भैया जी रामगढ़ (राजस्थान),अनिल भैया जी गुवाहाटी आसाम दीक्षा ग्रहण करेंगे। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के कर कमलों से पांच मुनि दीक्षाएं होंगी। यू-ट्यूब पर रवि भैया जी की आहार चर्या का वीडियो देखकर इंग्लंड से पीटर बटलर आचार्य श्री के दर्शन करने तथा मुनि देखने के लिए आए हैं। इंग्लैंड के पीटर बटलर की दिगंबर मुनि के प्रति सच्ची श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page