समाचार

भविष्य संवारने के लिए वर्तमान में बदलाव जरूरी : दिल्ली में समाजजन और प्रतिभाओं का अभिनंदन किया 


राष्ट्रीय अहिंसा प्रभावना समूह द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक त्रयोदशी महोत्सव, आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज दीक्षा दिवस और वृहद जन सम्मेलन दिल्ली में किया गया। इसमें मुरैना जिले की तमाम प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम लाल मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत में गणिनी आर्यिका श्री अंतशमति माताजी के सानिध्य में हुआ। दिल्ली से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…,


दिल्ली/अंबाह। राष्ट्रीय अहिंसा प्रभावना समूह द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक त्रयोदशी महोत्सव, आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज दीक्षा दिवस और वृहद जन सम्मेलन दिल्ली में किया गया। इसमें मुरैना जिले की तमाम प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम लाल मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत में गणिनी आर्यिका श्री अंतशमति माताजी के सानिध्य में हुआ। सम्मेलन में जैन समाज दिल्ली के अध्यक्ष चक्रेश जैन और आचार्य ज्ञानसागर अवार्ड से सम्मानित डॉ. ललिता जैन जोगण मुंबई से मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सीए-सीएस सम्मेलन के अध्यक्ष अजय जैन नोएडा, एडवोकेट सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील जैन, डॉक्टर सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. डीसी जैन ग्रीन पार्क, इंजीनियर सम्मेलन के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ग्रीन पार्क, बैंकर्स सम्मेलन के अध्यक्ष जेके जैन वैशाली और पेरेंट्स काउंसलिंग के मुख्य निर्देशक रितेश जैन ने भी कार्यक्रम का संचालन किया।

सभी को एक मंच पर लाने का अनुपम प्रयास 

इस दौरान मुख्य अतिथि मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़ के वाइस चांसलर पीके दशोरा ने कहा कि अहिंसा प्रभावना समूह द्वारा भगवान महावीर और आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस पर यह वृहद जैन सम्मेलन एक अनूठा प्रयास है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर्स, एडवोकेट और अन्य प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज की बड़ी भूमिका रही। आज के समय में जब दुनिया में हिंसा का माहौल है, ऐसे में वर्तमान को भगवान वर्धमान के सिंद्धात अपनाने की आवश्यकता है। इस दौरान यूपीएससी में 118वीं रैंक प्राप्त करने वाली गरिमा जैन का भव्य स्वागत सजल जैन महक परिवार द्वारा किया गया। गरिमा जैन ने कहा कि आज की मार्केटिंग और सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहकर खुले विचारों के साथ लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जीतो से तैयारी की और वहां के अफसरों के मार्गदर्शन में सफलता पाई। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और भाई को दिया।

इन समाजजनों का किया सम्मान 

सम्मेलन में जैन समाज के प्रतिभाशाली युवा हर्ष जैन नीति आयोग अंबाह, हर्षिता जैन होम मिनिस्ट्री फाइनेंस, रिया जैन स्टेनो जल बोर्ड मुरैना सहित आशी जैन फाइनेंस होम मिनिस्ट्री, सिद्धार्थ जैन मैनेजर फूड कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया, अरिहंत जैन मिनिस्ट्री ऑफ फिशरीज, एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी और हरसिल जैन मिनिस्ट्री आयुष दिल्ली को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी पवन जैन को एयर फ्लो अवार्ड से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली और श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली को भी सम्मान मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page