समाचार

पश्चिमपुरी जैन मंदिर में मनाया प्रभु पार्श्वनाथ का 2901वां जन्म कल्याणक महोत्सव : भक्तों ने निकाली प्रभु पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा


26 दिसंबर को आगरा के पश्चिमपुरी स्थित पार्श्वपुरी के श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का 2901वां जन्म कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पढ़िए एक रिपोर्ट…


आगरा। 26 दिसंबर को आगरा के पश्चिमपुरी स्थित पार्श्वपुरी के श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का 2901वां जन्म कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी की रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक किया। विधानचार्य सौरव जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ पूजन की क्रियाएं संपन्न कराईं। झंडारोहण ने डॉ. शैलेंद्र जैन परिवार ने किया।

झंडारोहण के बाद रथयात्रा के सारथी परिवार विनय कुमार जैन एवं रक्षांश जैन एवं ख्वासी राजेश जैन एवं संजीव जैन परिवार ने प्रभु पार्श्वनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पश्चिमपुरी चौराहा, शास्त्रीपुरम चौराहा कारगिल चौराहा, देवी राम द्वारिका आंचिड होते हुए पश्चिमपुरी जैन मंदिर पर संपन्न हुई। जहां श्रीजी की प्रतिमा को पाडुक शिला पर विराजमान कर भक्तों ने जन्माभिषेक किया। सांय 7 बजे संगीतमय में भक्तों ने प्रभु की मंगल आरती की।

ये सभी उपस्थित रहे

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री राहुल जैन, सुमेरचंद जैन, सचिन जैन, अमित कुमार जैन, सुजय जैन, राहुल जैन, पंकज जैन, नीरज जैन जिनवाणी चैनल, अनुराग जैन, संजय जैन, विपिन जैन, विवेक जैन, शैलेन्द्र जैन, अमर जैन, चक्रेश जैन, अमित जैन, रवि जैन समस्त पश्चिमपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page