समाचार

हटा में पर्वराज पर्यूषण पर्व की भव्य शोभा यात्रा निकली : पालकी में विराजित श्री जी के साथ नगर भ्रमण में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से लिया भाग


हटा (दमोह, मध्य प्रदेश) में पर्वराज पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन श्री जी को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाई और श्री जी की आरती वंदना की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


हटा, दमोह। पर्वराज पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर श्री जी को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा श्री श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर त्रिमूर्ति मंदिर, को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, मुख्य मार्ग से रतन बजरिया और जैन मंदिर होते हुए निकली।

जहाँ ध्वजारोहण और प्रभु दर्शन संपन्न हुए, उसके बाद यात्रा पुनः मुख्य मार्ग से नावघाट, महावीर दिगंबर जैन मंदिर होते हुए बड़ा बाजार स्थित जैन वेदी प्रांगण पहुँची। वहाँ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समाज के युवा संदीप जैन ने बताया कि शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रंगोली सजाई और श्री जी की आरती वंदना की। शोभा यात्रा में पालकी में श्री जी विराजमान थे, जबकि बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि यात्रा को और भव्य बना रही थी।

धार्मिक भजन प्रस्तुत करते हुए यात्रा में सम्मिलित हुए 

श्री आचार्य ज्ञान सागर बाल संस्कार पाठशाला के नन्हे बालक, बालिकाएं और शिक्षिकाएं जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बालिकाएं भजन मंडली और महिला मंडल की महिलाएं धार्मिक भजन प्रस्तुत करते हुए यात्रा में सम्मिलित हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे और भक्ति एवं श्रद्धा का अनुपम दृश्य नगर में देखने को मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page