समाचार

पंच कल्याणक णमोकार का गीत रसिकों के बीच प्रस्तुत : णमोकार तीर्थ की आध्यात्मिक अनुभूति संगीत से साकार


भक्तों के श्रद्धा केंद्र के रूप में आकार ले रहे ‘णमोकार तीर्थ’ के पावन पंचकल्याणक महोत्सव पर आधारित पंच कल्याणक णमोकार का यह भक्ति गीत हाल ही में रसिकों के बीच प्रस्तुत किया गया है। नासिक से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की खबर…


नासिक। भक्तों के श्रद्धा केंद्र के रूप में आकार ले रहे ‘णमोकार तीर्थ’ के पावन पंचकल्याणक महोत्सव पर आधारित पंचकल्याणक णमोकार का यह भक्ति गीत हाल ही में रसिकों के बीच प्रस्तुत किया गया है। आचार्य श्री कुंथूसागरजी के आशीर्वाद तथा आचार्य श्री देवनन्दीजी की संकल्पना से साकार हो रहे णमोकार तीर्थ की आध्यात्मिक भावना को इस गीत के माध्यम से सुरेल अभिव्यक्ति मिली है। णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव 6 से 25 फरवरी को होने जा रहा है। इस भक्ति गीत का आधिकारिक लोकार्पण समारोह आचार्य श्री देवनंदीजी, मुनि श्री अमोघकीर्तिजी एवं अमरकीर्तिजी महाराज, साथ ही अन्य त्यागी और व्यक्तियों के हाथों से भक्तिभावपूर्ण वातावरण में हुआ।

पंचकल्याणक महोत्सव का भक्ति से परिपूर्ण वर्णन

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गीत को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया। मंगलमय शब्दों के माध्यम से इस गीत में णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव का भक्तिरस से परिपूर्ण वर्णन किया गया है। गीत के बोल जैन धर्म की श्रद्धा, उत्सव, समर्पण और आनंद का प्रभावी दर्शन कराते हैं। इस गीत की शब्दरचना डॉ. ममता जैन (दुबई) द्वारा की गई है, जबकि संगीत एवं गायन की जिम्मेदारी हर्षित अभिराज ने कुशलतापूर्वक निभाई है। उनके स्वर में भक्ति भाव और संगीत में पारंपरिकता का सुंदर संगम श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करता है। इस भक्ति गीत का निर्माण णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव समिति की ओर से किया गया है। इस अवसर पर समिति के संतोष पेंढारी, नीलम अजमेरा, बा ब्र. वैशाली दीदी, कमल ठोलिया, दिनेश सेठी, पारस लोहाडे और महावीर अहिंसा ट्रस्ट के अजीत पाटील, शांतिनाथ पाटील, धन्यकुमार चिंचवाडे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित करेगा

रामकुमार शेडगे (जनसंपर्क मीडिया सर्व्हिसेस) ने कहा कि पंचकल्याणक णमोकार का यह गीत केवल एक भक्ति रचना नहीं, बल्कि जैन धर्म की महान परंपरा, पंच कल्याणक उत्सव के आध्यात्मिक महत्व और णमोकार तीर्थ की पवित्रता का प्रयास है। यह गीत श्रद्धालुओं के मन में भक्ति, आनंद और श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित करेगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page