समाचार

बगदा में पंचकल्याणक महोत्सव : चौथे दिन तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव मनाया


शमशाबाद रोड के बरौली अहीर स्थित आरपी जैन कृषि फार्म हाउस बगदा में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 12 से 17 नवंबर के मध्य आयोजित हो रहे श्री मंजिनेंद्र चंद्रप्रभु जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तंभ महोत्सव के चौथे दिन 15 नवंबर को तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। शमशाबाद रोड के बरौली अहीर स्थित आरपी जैन कृषि फार्म हाउस बगदा में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 12 से 17 नवंबर के मध्य आयोजित हो रहे श्री मंजिनेंद्र चंद्रप्रभु जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तंभ महोत्सव के चौथे दिन 15 नवंबर को तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इसके पूर्व भक्तों ने महोत्सव का शुभारंभ डॉ. अभिषेक जैन एवं विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा एवं नित्य नियम तप कल्याणक पूजन के साथ किया गया। आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं भगवान चन्द्रप्रभु के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन दिलीप जैन, ताराचंद जैन, विशाल जैन, राहुल विहार द्वारा किया गया।

इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने दोपहर 12 बजे से तीर्थंकर बालक का विवाह संस्कार एवं राज्याभिषेक, महाराजा चंद्रसेन के दरबार में 32 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण, चंद्रप्रभु का वैराग्य एवं लोकतांत्रिक देवों का अगमन द्वारा दीक्षा विधि की सभी मांगलिक क्रियाएं उपाध्यायश्री एवं विधानाचार्यजी के निर्देशन में संपन्न कीं।

प्रभु की वैराग्य यात्रा का मंचन भी दिखाया गया

इस अवसर पर तीर्थंकर बालक के तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बगदा गांव में बालक चंद्रप्रभु के स्वरूप पीयूष जैन को घोड़े पर बैठाकर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा से बैंड-बाजों के साथ बारात निकाली। बालक चंद्रप्रभु की बारात में भक्त बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। बालक चंद्रप्रभु की बारात बगदा गाँव के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए आर.पी जैन कृषि फार्म हाउस बगदा पर पहुंची। जहाँ प्रभु की वैराग्य यात्रा का मंचन भी दिखाया गया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के मध्य में उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ने भक्तों को तप कल्याणक के महत्व को समझाया। साय 7 बजे संगीतकार पारस जैन अंबर के मधुर भक्ति गीतों पर श्रीजी की मंहाआरती की और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाहर से पधारे कलाकारों द्वारा बहुत सुन्दर नाटिका का मंचन भी किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पंचकल्याणक महोत्सव समिति के महामंत्री अनंत कुमार जैन द्वारा किया गया।

बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए

इस अवसर पर सुधीर कुमार जैन, प्रदीप जैन, अनंत कुमार जैन, मनोज जैन, पवन जैन, जिनेंद्र जैन, सुमन जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राहुल जैन, समकित जैन, नगीना जैन, तरन जैन, नीलम जैन, अनीता जैन, रेनू जैन समस्त आगरा की विभिन्न शैलियों के लोग महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में बगदा पहुंच रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page