सागवाड़ा में डूंगरपुर रोड स्थित वर्धमान सोसायटी में नवनिर्मित भगवान महावीर स्वामी जिनालय में स्थापित मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंगलाष्टक, भूमि शुद्धि, जल शुद्धि के बाद श्रद्धालुओं ने विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
सागवाड़ा। नगर के डूंगरपुर रोड स्थित वर्धमान सोसायटी में नवनिर्मित भगवान महावीर स्वामी जिनालय मे स्थापित मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक सोमवार को मुनिश्री आज्ञा सागरजी महाराज, आर्यिका सुप्रज्ञाश्री माताजी,ब्रह्मचारिणी हर्षिता दीदी के सानिध्य में अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ। मंदिर व्यवस्था समिति के प्रमुख पवनकुमार गोवाडिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः मंगलाष्टक, भूमि शुद्धि, जल शुद्धि के बाद श्रद्धालुओं ने विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया। इसके बाद मुनिश्री आज्ञासागर जी महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ मनोज गोदावत परिवार ने विश्व शांति कामनार्थ प्रतिमा पर शांतिधारा की। साथ ही प्रेरणा शाह द्वारा अर्घ्य समर्पित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र गोवाड़िया, वैभव गोवाड़िया, कुलदीप जैन, अतुल शाह, प्रदीप भूता यतिन शाह देवेंद्र शाह, जयदीप जैन, नलिनी गोवाड़िया, ज्योत्सना गोवाड़िया, आनल शाह, ममता संघवी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।













Add Comment