समाचार

वृहत्तर गुवाहाटी जैन समाज के सभी परिवार होंगे शामिल :  दो दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक का आयोजन 2 अप्रेल से


सकल जैन समाज, वृहत्तर गुवाहाटी की भगवान महावीर धर्मस्थल में श्री दिगम्बर जैन पंचायत के‌ अध्यक्ष महावीर जैन एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज के अध्यक्ष बजरंग सुराना की अध्यक्षता में हुई सामूहिक सभा में महावीर जयंती उत्सव हर्षोल्लास से मनाने का फैसला लिया गया। पढ़िए सुनील सेठी की विशेष रिपोर्ट…


गुवाहाटी। सकल जैन समाज, वृहत्तर गुवाहाटी की गत सोमवार को भगवान महावीर धर्मस्थल में श्री दिगम्बर जैन पंचायत के‌ अध्यक्ष महावीर जैन एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज के अध्यक्ष बजरंग सुराना की अध्यक्षता में हुई सामूहिक सभा में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सकल जैन समाज गुवाहाटी की ओर से भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। जिसमें वृहत्तर गुवाहाटी जैन समाज के सभी परिवार शामिल होंगे। इस अवसर पर दो अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी श्री दिगम्बर जैन(बडा मंदिर) से निकाली जायेगी।

सायं: 6:00 बजे भगवान महावीर धर्मस्थल में “एक शाम त्रिशलानन्दन के ‌नाम” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 3 अप्रैल को भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा प्रातः 8:30 बजे श्री दिगम्बर जैन (बडा) मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गों को कवर करती हुई भगवान महावीर धर्मस्थल पहुंच कर समाप्त होगी।

इस अवसर पर समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन ए.टी.रोड स्थित महावीर भवन धर्मस्थल में किया गया है। इस अवसर पर सभा ने अनुरोध किया है कि प्रभातफेरी एवं शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र एवं महिला वर्ग केसरिया वस्त्र पहनकर शामिल हों और शोभायात्रा के दिन सभी अपना व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page