समाचार

भाग्यशाली ही बड़े बाबा के चरणों में आ पाते : भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया 


सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनिसुव्रत नाथ जी का जन्म एवं तप कल्याण महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश, पूजन विधान हुआ। कुंडलपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह रिपोर्ट…


कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनिसुव्रत नाथ जी का जन्म एवं तप कल्याण महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश, पूजन विधान हुआ। श्री जी का पालना झुलाया गया। इस अवसर पर

मुनि श्री मंगलानंद सागर जी एवं मुनि श्री मंगलसागर जी का सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की अगवानी की गई एवं पाद प्रक्षालन किया गया।

मुनि संघ के सानिध्य में भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि भाग्यशाली ही कुंडलपुर के बड़े बाबा के चरणों में आ पाते। सुख संयम में है, सुख त्याग में है।

इन समाजजनों ने अर्जित किया सौभाग्य 

जयकुमार जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य सचिन शिवानी परिवार इंदौर, राजकुमार सुमन देवी परिवार गुवाहाटी, नेहा अमिनेश अहमदाबाद, रूपचंद कमला देवी गंगवाल ब्यावर, राकेश मुकेश गंजबासौदा, शुभम गीतांश गंगवाल असम, श्रेयांश रचित जैन ललितपुर, प्रतिमा प्रतीक जैन सतना, सुभाषचंद्र मयंक आगरा, पीयूष जैन एटा, पदमकुमार आदीश कुमार पहाड़िया जयपुर, निर्मलकुमार हरीश पांडया किशनगढ़ राजस्थान, अनुज अनुभा चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। सांयकाल भक्तामर दीप अर्चना पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page