अखिल भारतीय महिला मंडल सुर सुंदरी संभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिक पूर्व अध्यक्ष कोमलचंद्र सिंघई का भावपूर्ण सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उनके दीर्घकालीन योगदान एवं सेवा भाव की सराहना करते हुए अभिनंदन किया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी (ललितपुर)। अखिल भारतीय महिला मंडल सुर सुंदरी संभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिक पूर्व अध्यक्ष कोमलचंद्र सिंघई का भावपूर्ण सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उनके दीर्घकालीन योगदान एवं सेवा भाव की सराहना करते हुए अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिनवाणी सुधार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसमें प्रतिभागियों ने जैन धर्म के सिद्धांतों एवं वाणी शुद्धि के प्रति अपनी जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन ने समाज में धर्म, संस्कृति एवं ज्ञान के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।













Add Comment