समाचार

एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर 29 मई को : देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा


बाकल जिला कटनी स्थित श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन 29 मई को किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक शिविर में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। बाकल से पढ़िए, यह खबर…


बाकल। बाकल जिला कटनी स्थित श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन 29 मई को किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक शिविर में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देश-विदेश में प्रसिद्ध विद्वान बाल ब्र. सुमतप्रकाश जी (खनियाधाना) अपने प्रेरणादायी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही पं. राजेन्द्रकुमार जैन (जबलपुर), बाल ब्र. डॉ. मनोज (जबलपुर), बाल ब्र. श्रेणिक (जबलपुर), बाल ब्र. चर्चिल भैया (खनियाधाना), बाल ब्र. महेन्द्र भैया (इंदौर) की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन की जानकारी जिन धर्म प्रचारक नितिन जैन ने दी।

इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, आत्मकल्याण एवं वीतरागता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। आयोजन समिति ने समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। सकल जैन समाज बाकल एवं श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल, बाकल, जिला कटनी ने आग्रह किया है कि आप सभी इस शिविर का धर्मलाभ लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page