समाचार

भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर 48 अर्घ्य श्रीफल चढ़ाएः परिवहन नगर में बही भक्ति की अविरल धारा 


इंदौर के परिवहन नगर दिगंबर जैन मंदिर में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1008 श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांति धारा और भक्तामर महामंडल विधान किया गया। अध्यक्ष नवनीत जैन ने बताया कि जैन समाज की महिलाएं और पुरुषों ने विधान किए और अर्घ्य, श्रीफल सहित निर्वाण लाडू चढ़ाए। भक्तामर महामंडल विधान में सहभागिता की। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक पूरे भक्ति भाव से जिनालयों में मनाया गया। इस अवसर पर जिनालयों में जैन समाज के लोगों ने विधान किए और अर्घ्य, श्रीफल सहित निर्वाण लाडू चढ़ाए। भक्तामर विधान में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर परिवहन नगर दिगंबर जैन मंदिर में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1008 श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांति धारा और भक्तामर महामंडल विधान किया गया।

शांतिधारा का लाभ इनको मिला

शांतिधारा करने का सौभाग्य रोहित कमलचंद, दानशीला, मीनल, मिहित जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

48 अर्घ्य और श्रीफल चढ़ाए

अभिषेक के बाद भक्तामर महामंडल विधान में 48 अर्घ्य श्रीफल के साथ चढ़ाए गए।

इन्होंने लिया विधान में भाग

कमल जैन ,चेतन जैन, प्रमोद चंदेरिया, चंदन रावका, राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, अध्यक्ष नवनीत जैन सहित समाज की संपूर्ण महिला मंडल ने बड़े उत्साह एवं भक्ति भाव से विधान किया और निर्वाण लड्डू चढ़ाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page