समाचार

अंबाह में जैन सोशल ग्रुप की नई पहल : सामाजिक उत्सवों को मिला आध्यात्मिक स्पर्श 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने पारिवारिक अवसरों को धार्मिक और समाजोपयोगी रूप में मनाने की अनोखी परंपरा की शुरुआत की है। ग्रुप की यह पहल न केवल संस्कृति के संरक्षण का संदेश दे रही है। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


अंबाह। बदलते समय में जहां उत्सव धीरे-धीरे औपचारिकता और दिखावे का माध्यम बनते जा रहे हैं, वहीं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने पारिवारिक अवसरों को धार्मिक और समाजोपयोगी रूप में मनाने की अनोखी परंपरा की शुरुआत की है। ग्रुप की यह पहल न केवल संस्कृति के संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि समाज में एक नए प्रकार का आध्यात्मिक और सामाजिक नवजागरण भी उत्पन्न कर रही है, विशेष रूप से युवाओं में। इसी कड़ी में शनिवार को ग्रुप के अध्यक्ष अमित जैन टकसारी एवं उनके परिवार ने अपनी विवाह वर्षगांठ को भव्य धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया। श्री दिगंबर जैन परेड मंदिर में भक्तामर स्तोत्र का पाठ, भगवान आदिनाथ का पूजन-अर्चन और विश्व शांति व समाज कल्याण की कामना ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया। आयोजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को नारियल वितरित किया गया, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक जुड़ाव का संदेश और गहरा हुआ। ग्रुप के महामंत्री कुलदीप जैन के अनुसार व्यक्तिगत खुशी को समाज और धर्म से जोड़ने की यह पहल आने वाली पीढ़ियों को सकारात्मक दिशा देने वाली है। यदि हर खुशी समाजोपयोगी कार्य में परिवर्तित हो, तो उसका प्रभाव अत्यंत व्यापक होता है।

उन्होंने बताया कि ग्रुप के सदस्य जन्मदिन पर पौधरोपण, वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन और अन्य अवसरों पर सेवा कार्य कर समाज में नई मिसालें स्थापित कर रहा है। सक्रिय सदस्य संतोष जैन ने बताया कि इस पहल से युवा वर्ग भी विशेष रूप से प्रेरित हो रहा है। धार्मिक पाठ, प्रवचन, स्वास्थ्य शिविर, भोजन वितरण और जरूरतमंदों को वस्त्र-शैक्षणिक सामग्री प्रदान करना ये सभी गतिविधियां युवाओं में सेवा, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी की समझ विकसित कर रही हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page