समाचार

इतना प्रेम और सम्मान किसी पद्मश्री से कम नहीं : नरेंद्रपाल को मिला भारत जैन गौरव सम्मान


देश के ख्यातनाम गीतकार एवं प्रबुद्ध साहित्यकार नरेंद्रपाल जैन को विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा “भारत जैन गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। जैन कवि संगम के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने बताया कि जैन कवि संगम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभदेव ने नरेंद्रपाल जैन को उनकी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट…


उज्जैन। देश के ख्यातनाम गीतकार एवं प्रबुद्ध साहित्यकार नरेंद्रपाल जैन को विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा “भारत जैन गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। जैन कवि संगम के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने बताया कि जैन कवि संगम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभदेव ने नरेंद्रपाल जैन को उनकी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की संयुक्त निदेशक आस्था जैन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन एवं नगर निगम उज्जैन की सभापति कलावती यादव, जिला न्यायाधीश रायपुर (छत्तीसगढ़) नीलमचंद सांखला, वरिष्ठ गीतकार हेमंत श्रीमाली, जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संभागीय सचिव प्रदीप पांड्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जैन के 50वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 60 से अधिक कवि एवं साहित्यकारों सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित थे। जैन कवि संगम के प्रदेश सचिव राजेंद्र जैन और संगीता तल्लेरा ने आभार व्यक्त किया। इस पर नरेंद्रपाल ने कहा कि इतना प्रेम और सम्मान किसी पद्मश्री से कम नहीं है। शॉल और मालाओं से सजी गर्दन के भार से वह भावुक हो गए और उनका गला भर आया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page