श्रीमहावीरजी महामस्तकाभिषेक समाचार

आचार्य वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 3 दिसंबर को श्री महावीर जी में होगा भव्य मंगल प्रवेश –

जयपुर –29 नवम्बर -दिगम्बर जैनाचार्य 108 वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 21 पिच्छिकाओं सहित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में शनिवार,3 दिसम्बर को भव्य मंगल प्रवेश होगा।  राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं सांगानेर सम्भाग अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ डूंगरपुर जिले के रामगढ़ कस्बे से चलकर भीलवाड़ा जहाजपुर ,केकड़ी ,बघेरा, टोंक ,निवाई ,चाकसू, होते हुए रविवार,27 नवम्बर को सायंकाल श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा पहुंचे जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार,28 नवम्बर को दोपहर बाद श्री महावीर जी की ओर मंगल विहार कर गये। मंगलवार,29 नवम्बर को प्रातः मोहनपुरा के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पी डब्ल्यू डी चौकी में आहार चर्या हुई।

श्री जैन के मुताबिक आचार्य श्री ससंघ सिकन्दरा, गुढ़ाचंद्रजी,नादौती होते हुए शनिवार 3 दिसंबर को श्री महावीरजी पहुंचेंगे। जहा चल रहे भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होकर भगवान महावीर के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे। इस मौके पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ सहित अन्य साधु संतों से भव्य मंगल मिलन होगा। आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज प्रतिदिन 30 किलोमीटर से अधिक दूरी का पद विहार कर रहे हैं। आचार्य श्री के साथ 21 दिगंबर साधु संत व आर्यिका माताजी साथ में चल रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page