समाचार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया निमंत्रण: नांदणी जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्ताभिषेक महोत्सव 1 से 9 जनवरी तक


नांदणी (महाराष्ट्र) में 1 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक में जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव होने जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया गया है। वे एक दिन उपस्थित रहेंगे। पढ़िए नांदणी (महाराष्ट्र) से यह खबर…


नांदणी। नांदणी (महाराष्ट्र) में 1 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक में होने वाले जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए विधायक डॉ. राहुल प्रकाश आवाडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निमंत्रण दिया है। उन्होंने सौजन्य भेंट कर जिनबिम्ब पंच कल्याणक महा महोत्सव में आने का आग्रह किया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. राहुल आवाडे ने इस महोत्सव का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व मुख्यमंत्री को बताया। उन्हें उपस्थित रहने के लिए निमंत्रण पत्रिका भेंटकर महा महोत्सव में पधारने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री का सम्मान किया

डॉ. आवडे ने कहा कि इस महा महोत्सव से नांदणी परिसर में सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊंचाई प्राप्त होगी। साथ ही जैन धर्म की पवित्र परंपरा का दर्शन भाविकों को होगा। नांदणी पंचकल्याणक महोत्सव कमेटी की ओर से देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर सम्मान किया। बधाई दी।

ये भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री फडणवीस ने निमंत्रण स्वीकार कर जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में आने की स्वीकृति दी है। महोत्सव कमेटी के कार्याध्यक्ष सागर संभूशेटे, राजकुमार सावत्रे, स्वप्निल देसाई, दर्शन टारे आदि सदस्य उपस्थित थे। पंचकल्याणक महोत्सव को यशस्वी बनाने के लिये विविध योजनाएं और तैयारी के बारे में सकारात्मक चर्चा भी हुईं।

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी का हुआ आगमन

स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामीजी नांदणी जी के मंगल सानिध्य में होने वाले नांदणी में ऐतिहासिक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव और मस्तकाभिषेक के लिए इस नांदणी नगर में आचार्य श्री विशुद्धसागर जी सहित 29 संतों का आगमन हुआ है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page