समाचार

मुनिश्री जयंत सागरजी का 29 वां अवतरण दिवस मनाया: भक्तिपूर्ण माहौल से सराबोर हुआ दौंड


मुनि श्री सारस्वत सागर जी, मुनि श्री जयंत सागर जी, मुनि श्री सिद्ध सागर जी, क्षुल्लक श्री श्रुतसागर जी का विहार नांद्रे की ओर चल रहा है। अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री जयंत सागरजी का अवतरण दिवस दौंड में 14 जून को भक्तिपूर्वक मनाया गया। दौंड से पढ़िए, यह खबर…


दौंड। मुनि श्री सारस्वत सागर जी, मुनि श्री जयंत सागर जी, मुनि श्री सिद्ध सागर जी, क्षुल्लक श्री श्रुतसागर जी का विहार नांद्रे की ओर चल रहा है। इसी दौरान अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री जयंत सागरजी का अवतरण दिवस दौंड में 14 जून को भक्तिपूर्वक मनाया गया। 29 वर्ष पूर्व भिंड निवासी सौभाग्यशाली दंपत्ति सुरेंद्रकुमार जैन एवं अनिता जैन के आंगन में खुशियां छाई थीं। 14 जून 1996 को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी और उस सुंदर बालक का माता-पिता ने नाम रखा विशाल। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से 6 नवंबर 2022 को रायपुर ( छत्तीसगढ ) में मुनि दीक्षा धारण की। आचार्यश्री ने आपका नाम जयंत सागर जी रखा।

जयंत सागर जी ने आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के आशीष से सभी जगह अपूर्व जिनधर्म की प्रभावना करते हुए हमेशा गुरु आज्ञा को सब कुछ माना है। आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर शिष्य मुनि श्री जयंत सागर जी के 29 वें अवतरण दिवस पर सुबह 8.30 बजे पंचामृत अभिषेक किया गया। 9 बजे प्रवचन हुए। 10.30 बजे आहार चर्या हुई।

दोपहर 2.30 बजे से दीप प्रज्वलन चित्र अनावरण किया। धर्मप्रेमी जनता ने मंगलाचरण, पाद प्रक्षालण, शास्त्र भेंट, पूजन आदि कार्यक्रम किए। इस अवसर पर अनिल पाचोरे, सुधीर चौधरी, दादासो पाटील, निखिल पाटील, मनीष साहे (सोलापुर), सर्वज्ञ शशिकांत मेहता परिवार अक्कलकोट, शुभम पाचोरे, सूरज पाचोरे, प्रमोद उपाध्ये (नांद्रे), अक्कलकोट, सांगली, तुळजापूर, नातेपुते से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page