समाचार

मुनिराजों का मंगल प्रवेश नांद्रे में 2 जुलाई को: धर्म नगरी का जागा है सौभाग्य 


नांद्रे में आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य संघ के आगमन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मंगल प्रवेश की तैयारियों में सकल दिगंबर जैन समाज जुटा हुआ है। नाद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…


नांद्रे। नांद्रे में आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य संघ के आगमन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मंगल प्रवेश की तैयारियों में सकल दिगंबर जैन समाज जुटा हुआ है। यह नगर प्रभु भक्ति के लिए अपनी पहचान रखता है। यहां मुनिश्री श्री सारस्वतसागर जी, मुनिश्री जयंतसागर जी, मुनिश्री सिद्धसागर जी, क्षुल्लक श्री श्रुत सागर जी ससंघ का 2 जुलाई को यहां मंगल प्रवेश होने जा रहा है।

यह महाराष्ट्र की आध्यात्मिक नगरी जो हैं। मुनिसंघ की भव्य अगवानी प्रातः 7.30 बजे श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में होगी। वहीं 13 जुलाई को श्री जिनदेशना वर्षायोग 2025 के लिए भव्य कलश स्थापना होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page