अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का जन्म एंव तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नमिनाथ विधान का आयोजन पुण्यार्जक परिवार ज्योति विमल जैन आनंद भवन गली की ओर से किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नमिनाथ विधान का आयोजन पुण्यार्जक परिवार ज्योति विमल जैन आनंद भवन गली की ओर से किया गया। इस अवसर गोलालारिय समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष पारस जैन, सचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, राजीव मुरार, महिला अध्यक्ष मंजू जैन, क्षेत्र संरक्षक प्रमोद जैन, सर्राफ कार्याध्यक्ष विजय जमसारा, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन बिरला सीमेंट, मनोज जैन, सचिन ऑडिटर, राजीव जैन, अनिल जैन, आनंद जैन, विजय जैन, बैंक समाज सेवी चक्रेश जैन, नरेंद्र जैन, मेहगांव से विजय जैन, सैथरी प्रताप, गोरमी से डॉ. विजय जैन, चंद्र प्रभु महिला मंडल भिंड सहित अनेकानेक साधर्मी बंधुओं ने क्षेत्र पर उपस्थित होकर सातिशय पुण्य अर्जित कर अपनी नर देह को धन्य किया।
विधान प्रस्तुति मनोज केशरी एवं सरला जैन ने की। मंत्रोच्चारण प्रतिष्ठाचार्य महेश पंडित ने किया। विधानोपरांत वात्सल्य भोज की व्यवस्था चौधरी सनत जैन चौधरी कविता जैन अकलौनी परिवार के सौजन्य से हुई।













Add Comment