समाचार

इंदौर की ओर जारी है विहार : गांधी कोल्ड स्टोरेज पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी की हुई आहार चर्या


दिगंबर जैन समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय नेता हंसमुख गांधी को उनके नेमावर रोड (8 मील) स्थित गांधी कोल्ड स्टोरेज पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य शंका समाधान प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ को नगर प्रवेश के एक दिन पूर्व आहार चर्या संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय नेता हंसमुख गांधी को उनके नेमावर रोड (8 मील) स्थित गांधी कोल्ड स्टोरेज पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य शंका समाधान प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ को नगर प्रवेश के एक दिन पूर्व आहार चर्या संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

स्मरणीय है कि नेमावर रोड 8 मील स्थित गांधी कोल्ड स्टोरेज साधु संतों के लिए एक ऐसा विश्राम स्थल है जहां इस मार्ग पर विहार करने वाले साधु संतों के लिए गांधी परिवार आहार निहार एवं विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराता है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू को श्री गांधी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज की वसुंधरा 145 से अधिक साधु संतों की चरण रज से पवित्र है एवं गांधी परिवार को उनकी आहार चर्या कराने एवं उनका आशीर्वाद पाने का भी सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।

अभी तक यहां आचार्य विद्यासागजी महाराज संघ के अनेकों मुनियों, आचार्य भरत सागर जी, आचार्य गुप्तिनंदीजी, आर्यिका ज्ञानमती माताजी, आर्यिका आदर्श मती माताजी, मुनि आदित्य सागर जी ,मुनि महासागर जी आदि संतों की आहार चर्या संपन्न हो चुकी है इस अवसर पर होलास आशा सोनी, पार्षद राजीव जैन, विमल अजमेरा, संजय अहिंसा, कैलाश लुहाडिया, पत्रकार हेमंत जैन, राजू अलबेला आदि समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page