समाचार

130 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान शिविरों में पहुंचकर किया रक्तदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला शिविर, लोगों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह 


भारतीय जैन संघटना आगरा द्वारा एक साथ तीन जगह पर रक्तदान शिविर लगाया गया। कमला नगर स्थित लोकतंत्र ब्लड बैंक में दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में एवं सेक्टर 7 स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लगाया गया। तीनों ही जगह संस्था के सदस्यों द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गई। पढि़ए पूरी रिपोर्ट…


आगरा। दिनांक 19 मार्च 2024 को भारतीय जैन संघटना आगरा द्वारा एक साथ तीन जगह पर रक्तदान शिविर लगाया गया। कमला नगर स्थित लोकतंत्र ब्लड बैंक में दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में एवं सेक्टर 7 स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लगाया गया। तीनों ही जगह संस्था के सदस्यों द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गई। साथ में सेक्टर 7 जैन मंदिर जी की कमेटी ने सारी व्यवस्थाएं करते हुए शिविर को संचालित किया। यहां पर समर्पण ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान कराया गया। भारतीय जनता ब्लड बैंक को उनकी 14 वीं स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है साथ ही, समर्पण ब्लड बैंक को भी हार्दिक धन्यवाद देता है जिनके द्वारा ब्लड बैंक में एवं सेक्टर साथ में रक्तदान शिविर का आयोजन सफलता से किया गया

सेक्टर 7 जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश जैन बनाना महामंत्री श्री विजय जैन निमोरब, भंडार मंत्री श्री राकेश जैन, संयोजक अरुण जैन कभी विशेष रूप से धन्यवाद देते हैं जिनके प्रयासों से शिविर संचालित हुआ। तीनों जगह शिविर प्रात: दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। इस मध्य शिविर में लगभग पूरे आगरा से लगभग 130 ज्यादा महिला व पुरुष वर्ग एवं युवा रक्तदान के लिए तीनों जगह पहुंचे। रक्तदाताओं में महेश चंद्र जैन सेक्टर सात इस दौरान भारतीय जैन संगठना आगरा की ओर से आगरा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन व उत्तर प्रदेश राज्य महामंत्री अंकेश जैन के निर्देशन में अगम जैन, पुलकित जैन, अंकित जैन, मनीष जैन, शेखर जैन, योगेश जैन, आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। सेक्टर सात से प्रदीप जैन रेलवे, रविन्द्र जैन हेमा जी, अनिल जैन मोटर वाले, स्वीटी जैन सेक्टर चार, नीतू जैन सेक्टर दस अध्यक्ष, राजेश बैनारा, विशाल जैन क्रिस्टल वैली, कमल जैन सेक्टर नौ, युवा मंडल से रवि जैन, विपुल जैन व प्रशांत जैन सेक्टर तीन शेलैन्द्र जैन व जितेश ने उपस्थिति के साथ रक्त दान भी किया। भारतीय जैन संगठना, मंदिर ट्रस्ट, मंदिर कमेटी व सभी सम्मानित महानुभावों का बहुत आभार व्यक्त करता हैं, जिन सभी ने अभय दान की परंपरा में बृहद योगदान दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page