जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सभी समाजजनों बड़े हर्षोल्लास से मनाया। सनावद से पढ़िए,सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सभी समाजजनों बड़े हर्षोल्लास से मनाया। सन्मति जैन काका ने बताया कि आज चैत्र शुक्ल छठ के दिन जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सभी समाजजनों ने बसे हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर सभी जैन मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजन कर निर्वाण कांड का वाचन कर लाडू समर्पित किया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में रजत जैन, सुरेश मुंशी, पवन धनोते, रवींद्र जैन सुनील पावणा, नवनीत जैन, रदेश जैन राजकुमारी जैन, हेमा मुशी, सरला जैन, अंजू पाटनी, मधु भूच, पुष्पा जैन सुरेखा पाटनी, मोहिनी जैन उपस्थित थी।













Add Comment