समाचार

भगवान पार्श्वनाथ की स्फटिक की प्रतिमा का लघु पंचकल्याणक महोत्सव : अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में 11 मई तक होगा आयोजन 


श्रीफल गौरव दिवस के अंतर्गत अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के पावन दीक्षा दिवस एवं जगद्गुरु कर्मयोगी स्वातिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर स्फटिक के भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का लघु पंचकल्याणक महोत्सव 9 से 11 मई तक वैभव नगर जैन मंदिर संत सदन में किया जाएगा। कार्यक्रम अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में होगा। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज संपादक रेखा जैन की यह खबर…


इंदौर। श्रीफल गौरव दिवस के अंतर्गत अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के पावन दीक्षा दिवस एवं जगद्गुरु कर्मयोगी स्वातिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर स्फटिक के भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का लघु पंचकल्याणक महोत्सव 9 से 11 मई तक वैभव नगर जैन मंदिर संत सदन में किया जाएगा। कार्यक्रम अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में होगा। रेखा जैन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार 9 मई को गर्भ कल्याणक एवं जन्म कल्याणक कार्यक्रम होंगे। प्रातः 6 बजे से घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, अभिषेक एवं पूजन के साथ 1008 कलशों से पांडुकशिला पर जन्माभिषेक किया जाएगा।

रविवार 10 मई को तप कल्याणक एवं ज्ञान कल्याणक के तहत दीक्षा विधि, विविध धार्मिक क्रियाएं एवं दिव्य ध्वनि का आयोजन होगा। इस अवसर पर जितेंद्र जैन एवं मोनिका जैन का विशेष अभिनंदन भी किया जाएगा। सोमवार 11 मई को मोक्ष कल्याणक, निर्वाण लड्डू एवं हवन के साथ महोत्सव का समापन होगा। वैभव नगर समाज अध्यक्ष श्रीपाल जैन एवं महामंत्री दीपक मादावत ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page