समाचार

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष गोधा का किया अभिनंदन


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का भी अभिनंदन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का भी अभिनंदन किया गया। एरोड्रम रोड स्थित ऑरेंज पैराडाइज होटल में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन ने की। मुख्य अतिथि थे फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसमुख गांधी और राकेश विनायका। विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त गौरवशाली प्रतिभाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र, भगवान की तस्वीर, पचरंगी दुपट्टा व नगद राशि देकर किया गया। हंसमुख गांधी एवं राकेश विनायका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को उन्नति के शिखर तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। जैन समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दिगंबर जैन समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का भी श्रीफल, पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

आनंद गोधा, हंसमुख गांधी और राकेश विनायका ने ग्रुप अध्यक्ष सतीश जैन को शुभकामना देते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समाज ओर फेडरेशन की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी नवीन गोधा, आरके जैन, राकेश अखिलेश सिंघई, सुनील जैन, अरविंद दिवाकर, ओमप्रकाश जैन, पीसी जैन ,संजय जैन, हर्ष जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के बाद आचार्य श्रीजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन ग्रुप के सचिव संतोष जैन ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page