समाचार

आईजा की जिला कार्यकारिणी के मनीष विद्यार्थी बने अध्यक्षः मप्र के मांडू (धार) में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन


ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन मप्र के धार जिले के पर्यटन स्थल मांडू में करना तय किया गया। पढ़िए सागर से यह खबर…


सागर। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला की कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुडिया मुंबई की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना इंदौर, मुख्य परामर्शदाता सुनील जैन पूर्व विधायक, प्रधान संपादक आचरण, निधि जैन प्रबंध संपादक दैनिक आचरण को नियुक्त किया गया। मार्गदर्शक कपिल मलैया युवा उद्योगपति प्रधान संपादक विचार पत्रिका को, मुख्य संरक्षक एडवोकेट कमलेंद्र जैन, अरुण चंदेरिया, महेश जैन पीएचई को, जिला अध्यक्ष मनीष जैन विद्यार्थी संपादक अहिंसा करुणा को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जैन रहली, उपाध्यक्ष सेठ आदेशचंद्र गढ़ाकोटा, उपाध्यक्ष अवनीश जैन, रेशु जैन सागर, महासचिव प्रकाश जैन अदावन शाहगढ, सचिव सुशील जैन बंडा, सहसचिव राहुल जैन बीला, कोषाध्यक्ष एडवोकेट देव सांधेलिया को बनाया गया।

कार्यकारिणी में यह रहेंगे

कार्यकारिणी सदस्यों में विक्की जैन गढ़ाकोटा, प्रसन्न शास्त्री, जिनेंद्र मोदी, मनीष जैन, सम्यक जैन सागर को नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अधिवेशन धार में

इस वर्ष आईजा का राष्ट्रीय अधिवेशन 9 और 10 जनवरी 2025 मांडू जिला धार (मप्र) में होगा। जिसमें देश भर के पत्रकार शामिल होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page